बीकानेर में इस जगह बदमाशों ने की फायरिंग, लूट ले गए हजारों रुपए

बीकानेर में इस जगह बदमाशों ने की फायरिंग, लूट ले गए हजारों रुपए

बीकानेर। आपसी रंजिश और अवैध वसूली के लिए गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने पलाना में रॉयल्टी नाके के कार्मिकों पर दो बार जानलेवा हमला किया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पिस्तौल से फायरिंग की, लाठी-सरियों से मारपीट की और गाड़ी में रखे कलेक्शन के 45 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। देशनोक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पलाना में बरसिंगसर रोड पर बजरी की रॉयल्टी वसूली का नाका है। देर रात को दो बिना नंबर की बोलेरो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने रॉयल्टी नाके पर तैनात कार्मिकों पर हमला कर दिया। पिस्तौल से फायर किए ओर लाठी, बर्डी, सरियों से मारपीट की।

नाके पर तोड़फोड़ की और कार्मिक जान बचाकर भागे तो उनका पीछा किया। वारदात के बाद देर रात को जब शक्तिसिंह, नरेन्द्रसिंह कैंपर गाड़ी में रॉयल्टी नाके से सर्किल चेकिंग के लिए बरसिंगसर की ओर जा रहे थे तो वहीं बिना नंबरी गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया। बरसिंगसर प्लांट के पास गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी, फायर किए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कार्मिक वहां से भागे तो गाड़ी में रखे कलेक्शन के 45000 रुपए, बिल बुक, डायरी, चेकबुक, कागजात लूटकर फरार हो गए। पलाना निवासी रामदयाल जाट की ओर से देशनोक थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह रॉयल्टी नाके पर कलेक्शन का काम करता है। आपसी रंजिश और वसूली के लिए ओमप्रकाश जाट, मुनीराम भादू, सुनील कड़वासरा और 7-8 अन्य ने हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है जिसकी जांच एएसआई हनुमंतसिंह को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन