बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, एक की मौत

बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, एक की मौत

बीकानेर। जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह ट्रकों की भिडंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। हादसा महाजन की तरफ शेरपुरा और कपूरीसर के बीच सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब पंजाब की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसा। टक्कर के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य चलाकर यातायात बहाल करवाया।
हादसा इतना तेज था कि चलती ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ वाहनों, खासकर ट्रकों की लंबी कतार लग गई। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। शव को राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन