बीकानेर में मानसून को लेकर आई ये बड़ी खबर, फेल हो रहे कूलर, एसी

बीकानेर में मानसून को लेकर आई ये बड़ी खबर, फेल हो रहे कूलर, एसी

प्री-मानसून बरसा नहीं। मानसून ने 2 जुलाई को सूखी एंट्री ली और अब बिना बरसे कमजोर पड़ने लगा है। बीकानेर शहर के लोग 48 घंटे से लोग बारिश की बाट जोह रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम भी एक्टिव हो गया मगर वो भी बीकानेर पर मेहरबान नहीं हो रहा। ऊपर से नमी के कारण उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर हैं। दरअसल ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो चुकी है। 50 से 60 एमएम तक बारिश हो चुकी है। बीकानेर में दो दिन पहले पूरे शहर में बूंदाबांदी हुई थी मगर मुरलीधर व्यास कॉलोनी में 16 एमएम बारिश रिकार्ड होने से आंकड़ों में शहर में बारिश दिख रही है। धरातल पर कहीं बारिश के निशान नहीं हैं। लोग पसीने से तरबतर हैं। नमी 80 प्रतिशत तक पहुंच रही है। हालात इतने बुरे हैं कि कूलर-एसी तक फेल हो गए। लोग आसमानी हवा के सहारे पसीना सुखाने की कोशिश में हैं। तापमान भी दिन का 40 डिग्री आैर रात 29 डिग्री के आसपास ही रह रहा है। बीती रात का न्यूनमत तापमान 28.8 डिग्री रहा जबकि दिन का तापमान 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग का तर्क है कि मानसून सक्रिय है इसलिए बारिश के आसार बने हुए हैं। दूसरी ओर गांव में भी बारिश की कोई खबर नहीं है। हालांकि बज्जू में कुछ देर यूं लगा मानो मूसलाधार बारिश होगी मगर वो बादल भी उमड़-घुमड़कर चले गए। शहर से लेकर गांव तक लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा