बीकानेर: डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत, मोर्चरी में रखवाये शव

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत, मोर्चरी में रखवाये शव

खेत में बनी डिग्गी में डूबने से दो की मौत, एक को बचाते दूसरा भी डूबा

बीकानेर । जिले के जामसर थाना क्षेत्र में पानी की डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई है। थानाधिकारी रवि कुमार के अनुसार घटना थाना क्षेत्र के डांडूसर गांव की रोही की है। यहां हनुमान कूकणा का खेत है। जिसमें काश्त के रूप में जगदेववाला निवासी बावरी परिवार काम करता है। काश्तकार की दो वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते खेत में बनी डिग्गी में गिर गई। जिसको बचाने के चक्कर में उसकी मां ने भी डिग्गी में छलांग लगा दी। थानाधिकारी रवि कुमार के अनुसार डिग्गी में पानी गहरा होने के कारण दोनों मां-बेटी की डूबने से मौत हो गई। बड़ी बच्ची ने जब देखा तो वह चिल्लाई। ऐसे में आसपास के खेतों में काम रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और खेत में मूंगफली निकलवा रहा बच्ची का पिता भी दौड़कर मौके पर पहुंचा। पुलिस के सहयोग से मां-बेटी दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पीहर पक्ष को सूचित कर मौके पर बुलाया। थानाधिकारी रवि कुमार के अनुसार यह हादसा है, जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा