बीकानेर में इस जगह अब भारी वाहनों पर रोक, दुकानों के आगे से हटवाए पाटे

बीकानेर में इस जगह अब भारी वाहनों पर रोक, दुकानों के आगे से हटवाए पाटे

बीकानेर के तौलियासर भैरुजी बाजार एक बार फिर खुला-खुला दिखने लगा है। बाजार में अपनी ही दुकान के आगे पाटे लगाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अंदर की ओर धकेला गया है। वहीं भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है। ऐसे में बाजार एक बार फिर खुला-खुला दिखने लगा है। यातायात पुलिस ने पिछले दिनों सभी दुकानदारों को समझाकर सड़क पर पाटे नहीं लगाने की अपील की थी, जिसका ज्यादा असर नहीं हुआ, इसके बाद यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण की सख्ती ने बाजार को अतिक्रमण से मुक्त किया है। बाजार की करीब सौ दुकानों के आगे छोटे-बड़े अतिक्रमण हो रखे हैं, जिन्हें हटाने के लिए नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यातायात पुलिस ने सख्ती के साथ इन पाटों को हटाने का काम किया है।

इस मार्केट के दो रास्ते हैं और दोनों ही तरफ यातायात पुलिसकर्मी खड़े हो गए हैं। किसी भी तिपहिया वाहन या चार पहिया वाहन को दिन के समय एंट्री नहीं दी जा रही है। दुपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए भी उपयुक्त स्थान दिया गया है।जानकारी के अनुसार तौलियासर भैरुजी गली में यातायात सही रहेगा, दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं होगा तो फायदा खुद दुकानदार को ही मिलेगा। अभी चार-पांच फीट ही जगह मिल रही थी, जिसे बढ़ाकर अब दस से पंद्रह फीट कर दिया गया है।

केईएम रोड-कोटगेट पर भी सख्ती

तौलियासर भैरुजी गली के साथ ही केईएम रोड और कोटगेट क्षेत्र में भी सख्ती की गई है। यहां भी किसी वाहन को बेतरतीब खड़े होने की इजाजत नहीं है। तत्कालीन संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन की ओर से की गई सख्ती फिर से लागू की गई है। केईएम रोड से सीधे कोटगेट की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा, बल्कि सांखला फाटक से मूलसा-फूलसा दुकान के आगे से होकर कोटगेट का रास्ता दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला