बीकानेर से बड़ी खबर: सड़क किनारे तंबू रह रहे परिवार पर चढ़ाई कार, डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत

बीकानेर से बड़ी खबर: सड़क किनारे तंबू रह रहे परिवार पर चढ़ाई कार, डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पास स्थित लखासर टोल नाके पर एक कार चालक न न सिर्फ टोल नाके का बेरियर तोड़ दिया, बल्कि वहां पास ही स्थित बस स्टेंड पर बैठक लोगों को कुचल दिया। इससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने कार चला रहे दिल्ली के युवकों को हिरासत में लिया है। बीकानेर जयपुर नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह करीब सात बजे एक कार तेज गति से निकली। दिल्ली से आ रहे कुछ युवक इस कार को चला रहे थे। पहले लखासर टोल नाके पर बेरियर को तोड़कर भागे। करीब आठ किलोमीटर आगे बीकानेर की तरफ जोधासर बस स्टेंड के पास सड़क किनारे तंबू डालकर बैठे परिवार पर कार चढ़ा दी। इससे एक बच्चे वंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की चपेट में एक पशु भी आया, उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को संभाला और एक पिकअप में डालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर शेरुणा थाने के एएसआई पूर्णमल पहुंचे। फिलहाल गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना नींद की झपकी आने से हुई या फिर नशे में कार चलाने से हुई? इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन हिरासत में पूछताछ की जा रही है। हेड कांस्टेबल पूर्णमल ने बताया कि कार में कुल पांच जने थे, जिसमें चार सवारियां थी। कार दिल्ली नंबर की है। कार में कुछ बोतल भी बरामद हुई है।

  • Related Posts

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई सवाई माधोपुर में उधार दिए रुपए मांगने पर युवक को पेट्रोल…

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका भीलवाड़ा शहर में एक स्पा सेंटर के मैनेजर ने मंगलवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।…

    You Missed

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    उधार के रुपए मांगने गए युवक को जिंदा जलाया, आरोप- महिला समेत 4 लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    स्पा सेंटर के मैनेजर ने किया सुसाइड, तार से फंदा बनाकर पंखे से लटका

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    देवर ने चलती ट्रेन से भाभी को दिया धक्का, पटरी के पास बेहोशी की हालत में मिली

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ