बीकानेर: देर रात इस जगह भीषण सड़क हादसे में एक की मौत

बीकानेर: देर रात इस जगह भीषण सड़क हादसे में एक की मौत

बीकानेर। नेशनल हाईवे पर गांव जोधासर के पास बीती रात कार और ट्रक की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बीकानेर की तरफ जा रहा ट्रक और सामने से आ रही कार जोधासर के पास अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रायसिंहनगर निवासी और वर्तमान में लखासर निवासी संदीप पुत्र किशनलाल के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा