‘एक हेलीकॉप्टर दिलाने की कृपा करें’, कलक्टर टीना डाबी के सामने परिवादी ने रखी अजीबोगरीब मांग, जानें पूरा माजरा

‘एक हेलीकॉप्टर दिलाने की कृपा करें’, कलक्टर टीना डाबी के सामने परिवादी ने रखी अजीबोगरीब मांग, जानें पूरा माजरा

barmer news

राजस्थानी चिराग।राजस्थान के बाड़मेर में एक परिवादी ने कलक्टर टीना डाबी के सामने अजीबोगरीब मांग रखी है। जिले के सेड़वा में मंगलवार को रात्रि चौपाल जनसुनवाई में पहुंचे मांगीलाल नाम के युवक ने टीना डाबी से हेलीकॉप्टर दिलाने की मांग रखी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मांगीलाल ने एक व्यक्ति पर खेत में जाने के रास्ते में अतिक्रमण का आरोप लगाया और कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग की। मांगीलाल का कहना है कि जब तक रास्ता नहीं खुलता है तब तक आने-जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने परिवेदनाएं गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है।

परिवादी ने लिखा पत्र

कलक्टर को लिखा पत्र
पीड़ित परिवादी मांगीलाल ने कलक्टर टीना डाबी को पत्र भी लिखा। जिसमें उसने लिखा कि ‘मैं ग्राम जोरापुरा (बाधा) का निवासी हूं। घर तक आने-जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। मेरी फसल खेत में पड़ी है तथा फसल को साफ करने के लिए कोई साधन आने का रास्ता नहीं है। हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

‘अध्यापक ने किया अतिक्रमण’
मेरे द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय फुलासर से खगाशेणि डईयाली की ढाणी तक पैमाइस के समय से रास्ता कराया है। मेरे द्वारा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खुलवाने का आदेश करवाया था। इस रास्ते को खोलने के लिए पुलिस ने रास्ता खुलवाया। लेकिन इसी रास्ते पर अध्यापक खेराजराम पुत्र कानाराम PTI ने अतिक्रमण कर लिया है, तथा रास्ते की भूमि पर जीरा बो दिया है।
मुझे घर से बाहर आने-जाने के लिए एक हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की जायें क्योंकि मौके पर रास्ता नही बन्द होने के कारण साधन नही आ पा रहे है, एक मात्र हेलिकॉप्टर दिलाने की कृपा करें।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी