बीकानेर: नाकाबंदी तोड़ भागी थार गाड़ी पर पुलिस ने फायरिंग कर पकड़ा, एक युवक चढ़ा हत्थे

बीकानेर: नाकाबंदी तोड़ भागी थार गाड़ी पर पुलिस ने फायरिंग कर पकड़ा, एक युवक चढ़ा हत्थे

बीकानेर। काले शीशे और बिना नंबरी थार गाड़ी को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रुकवाने का ईशारा किया, लेकिन थार चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाया पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने अपने वाहन से पीछा कर फायरिंग कर थार गाड़ी के टायर फोड़े और गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में दो युवक सवार थे, जिसमें एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया और दूसरा मौके से फरार हो गया। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां थानाधिकारी अमित कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक काले शीशे और बिना नंबरी की ब्लैक कलर की थार आई, जिसे पुलिस ने रुकने का ईशारा किया। थार चालक ने गाड़ी को रोकने बजाय गाड़ी को मौके से भगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने टीम ने फायरिंग कर थार गाड़ी के टायर फोड़े और गाड़ी को काबू में लिया। थार में सवार रोड़ा निवासी पवन बिश्नोई को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया लेकिन एक युवक जो भाग गया। भागने वाले युवक की पहचान रोड़ा निवासी शिवधन बिश्नोई के रूप में हुई है। अमित कुमार के अनुसार पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही कि उन्होंने गाड़ी को रोकने की बजाय भगाने का प्रयास क्यों किया?

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने