राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल को लेकर आई ये बड़ी खबर

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल को लेकर आई ये बड़ी खबर

राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई है। जयपुर कलेक्टर के साथ बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जबकि कुछ मांगें बाद में पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद अब प्राइवेट बसें आज रात से दोबारा शुरू हो जाएंगी। परिवहन मुख्यालय में देर रात हुई मीटिंग के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है। मीटिंग में जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा और ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी के साथ बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जबकि बाकी मांगें विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। दरअसल, प्राइवेट बस ऑपरेटर की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में 35 हजार बसें बंद हो गई थी। राज्य के बाहर आने-जाने वाली बसों के बंद होने से होली पर घर जाने वाले लोग अलग-अलग राज्यों में अटक गए। हड़ताली प्राइवेट बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन गुरुवार को उग्र होने लगा था। दौसा जिले के महुआ में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ऑपरेटर्स ने कई प्राइवेट बसें रुकवाईं गई। इनके ड्राइवर-कंडक्टर के साथ भी धक्का-मुक्की कर जूतों की माला भी पहनाई। वहीं, अलवर में हड़ताल में शामिल ऑपरेटर्स ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बीकानेर के नापासर में परीक्षा सेंटर तक जाने के लिए बस नहीं मिली तो छात्राएं रोने लग गईं।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें