स्पा की आड़ में देह व्यापार, दिल्ली-पंजाब की 4 युवतियां व 2 ग्राहक पकड़े, एजेंट हिरासत में

स्पा की आड़ में देह व्यापार, दिल्ली-पंजाब की 4 युवतियां व 2 ग्राहक पकड़े, एजेंट हिरासत में

राजस्थानी चिराग। पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के सोजत हाईवे पर बुधवार को पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। सीओ सिटी उषा यादव के नेतृत्व में की इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब की चार युवतियां, दो ग्राहक और एक एजेंट को पकड़ा है। जबकि एजेंट कल्याणसिंह पुत्र घीसूसिंह को हिरासत में लिया है।

सीओ यादव ने बताया कि ओवरब्रिज के निकट स्थित ‘फर्म-25 स्पा’ में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था। सूचना पर बुधवार को एक बोगस ग्राहक भेजा। पुष्टि पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो मौके से 4 युवतियां दो ग्राहक और एक एजेंट पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवतियां पंजाब व दिल्ली से बुलाई जाती थीं और स्पा की आड़ में उनसे गलत काम करवाए जाते थे।

ग्राहकों के लिए बना रखा था ग्रुप
स्पा संचालक ने ग्राहकों को लुभाने के लिए सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बना रखा था। इसमें वह युवतियों के फोटो और रेट्स भेजता था। वह समय-समय पर बाहर से युवतियां लाता और फोटो शेयर कर ग्राहक तय करता था।

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच
सीओ यादव ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को भी इसी क्षेत्र में एक अन्य स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी। जहां से एक युवक और युवती को पकड़ा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी