चांदी की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त, सर्राफा व्यापार में आई तेजी

चांदी की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त, सर्राफा व्यापार में आई तेजी

राजस्थानी चिराग। वैश्विक बाजार में हो रहे बदलाव के बाद सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर तेजी का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को चांदी की कीमत अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख 7 हजार 800 रुपए के उच्चतम शिखर पर पहुंच गई है। वहीं, स्टैंडर्ड सोने की कीमत भी फिर एक बार लाख रुपए को पार कर गई है। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी दोनों की कीमत में और तेजी आ सकती है। जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख हजार 100 रुपए पर आ गई है।

22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 93 हजार 800 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 79 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 62 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 7 हजार 800 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। व्यापारियों के अनुसार दुनियाभर के बाजार में जारी अस्थिरता की वजह से फिलहाल चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई है। जिसके बाद चांदी की कीमत ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में चांदी की कीमत बढ़ाकर एक लाख 10 हजार रुपए जबकि सोने की कीमत फिर से एक लाख 3 हजार रुपए को पार जा सकती है। ऐसे में जो लोग सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं। फिलहाल उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला