घी कारोबारी के 5 ठिकानों पर छापे, बीकानेर में भी चल रही कार्रवाही

घी कारोबारी के 5 ठिकानों पर छापे, बीकानेर में भी चल रही कार्रवाही

जोधपुर में घी के बड़े व्यापारिक समूह मालाणी डेयरी पर आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने गुरुवार, 15 जनवरी की तड़के सुबह शहर के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई व्यवसायी घनश्याम सोनी और उनसे जुड़ी फर्मों पर की जा रही है। इसमें मंडोर मंडी, न्यू पॉवर हाउस रोड, बोरानाडा इंडस्ट्रियल एरिया, शहर के भीतरी हिस्से में स्थित पैतृक आवास और शास्त्री नगर के बंगले शामिल हैं, जहां सुबह से ही आयकर विभाग की टीमें दस्तावेजों की छानबीन कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार अलसुबह इन ठिकानों पर दस्तक दी। कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने या अंदर से बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई है। सभी ठिकानों पर पुलिस का कड़ा पहरा बिठाया गया है। बताया जा रहा है कि विभाग को समूह द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और अघोषित आय के इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यूपी से आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग की टीम बुधवार को फ्लाइट से जोधपुर पहुंची थी। यहां से टीम नागौर पहुंची थी। इसके बाद गुरुवार अलसुबह विभाग की स्थानीय टीमों के साथ एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि नागौर और बीकानेर में भी कार्रवाई चल रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस