अवैध रिफिलिंग के अड्डों पर छापेमारी, 15 सिलेंडर जब्त

अवैध रिफिलिंग के अड्डों पर छापेमारी, 15 सिलेंडर जब्त

बीकानेर। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के अवैध दुरुपयोग, रिफिलिंग तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को रसद विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में 15 घरेलू सिलेंडर, 4 इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 4 रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।

जिला रसद अधिकारी (प्रथम) वीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा बीकानेर शहर में तीन स्थानों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम के पीछे पेट्रोल पंप के पास वाली गली में भंवरलाल मेहर पर की गई कार्रवाई के दौरान तीन घरेलू गैस सिलेंडर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक रिफिलिंग मशीन जब्त कर रूद्र भारत गैस एजेंसी को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में जयपुर रोड स्थित जीएन मोटर के बाड़े से सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन के यहां की गई कार्रवाई में आठ घरेलू सिलेंडर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अवैध रिफिलिंग मशीन जप्त की गई ।

एक अन्य कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम एवं सीआईडी विभाग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर करमीसर रोड स्थित गोपाल विश्नोई के कार वॉशिंग सेंटर पर की गई तथा नरसीराम बिश्नोई के यहां से चार घरेलू सिलेंडर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा दो रिफिलिंग मशीन जब्त कर वेद मघाराम भारत एजेंसी को सौंप कर सुरक्षित रखने के लिए पाबंद किया गया इस कार्रवाई में 15 घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग एलपीजी अधिनियम 2000 का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने के कारण जब्त कर संबंधित के विरुद्ध आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला रसद अधिकारी ने आमजन से घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरुपयोग पाए जाने पर दूरभाष संख्या 0151 2226010 पर सूचना देने की अपील की है । उन्होंने बताया कि अगले दिनों में विभाग द्वारा इस संबंध में और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार तथा प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह और प्रखर भार्गव शामिल थे।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी