प्राइवेट कंपनी के मैनेजर को हनी ट्रैप में फंसाया और ऐंठ लिए करोड़ों रुपए

प्राइवेट कंपनी के मैनेजर को हनी ट्रैप में फंसाया और ऐंठ लिए करोड़ों रुपए

जयपुर के चित्रकूट थाने में एक निजी कंपनी के मैनेजर ने एक युवती के खिलाफ हनी ट्रैप में फंसाकर डेढ़ करोड़ रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। बार-बार की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मैनेजर ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय पीड़ित जयपुर के अजमेर रोड का रहने वाला है। रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2020 में एक फ्रेंडशिप ऐप के जरिए उसकी एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने खुद को हरियाणा निवासी और एयरलाइंस में पायलट बताया। युवती ने मैनेजर को डिप्रेशन में होने का झांसा दिया जिसके कारण परिवादी ने उससे दोस्ती कर ली।

रिपोर्ट के अनुसार युवती ने वर्ष 2021 में मैनेजर को शादी करने का झांसा दिया और उसके बाद वर्ष 2022 से 2025 तक उससे पैसे ऐंठती रही। युवती ने दिल्ली में फ्लैट खरीदने और अन्य कई बहाने बनाकर मैनेजर से डेढ़ करोड़ रुपए ले लिए।

इस दौरान वह परिवादी को अपनी कई तस्वीरें भी भेजती रहती थी। जब परिवादी ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवती ने उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में परिवादी ने जब तस्दीक की तो पता चला कि युवती का पता भी फर्जी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा… बीकानेर। नोखा के बुधरो की ढाणी निवासी रामनिवास बिश्नोई ने पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय…

    You Missed

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली