नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ की भादरा थाना पुलिस ने रेप और ब्लैकमेलिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवती को नौकरी का झांसा देकर होटल में बुलाने, नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण करने का आरोप है। पीड़िता ने भादरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने दोस्ती बढ़ाई और उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर एक होटल में बुलाया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने घटना के दौरान पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की। थाना प्रभारी हनुमानराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी हनुमानराम के अलावा एएसआई अक्षय कुमार, कांस्टेबल संजय और देवीलाल शामिल थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

  • Related Posts

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार डीग में दुकानदार की हत्या पेट्रोल के पैसे मांगने पर की गई थी। आरोपी…

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज युवक और उसके 4 साथियों ने सिलेंडरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को…

    You Missed

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच