राजस्थान के लाखों लोगों की रुक सकती है पेंशन, सीएम कार्यालय को भेजा गया है प्रस्ताव, जानें क्यों

राजस्थान के लाखों लोगों की रुक सकती है पेंशन, सीएम कार्यालय को भेजा गया है प्रस्ताव, जानें क्यों

जयपुर। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने लाखों लाभार्थियों (एकल नारी, बुजुर्ग, विशेष योग्यजन) की पेंशन रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवा दिया है, अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो लाखों लोगों की पेंशन रुक सकती है। विभाग की ओर से जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसके अनुसार कोई लाभार्थी सालाना 48 हजार रुपए या उससे ज्यादा बिजली बिल का भुगतान कर रहा है तो उसकी पेंशन रोकने का निर्णय किया है। इसके अलावा सालाना बिजली का बिल 24 हजार रुपए या उससे ज्यादा आने वाले लाभार्थियों को लेकर भी मुख्यमंत्री सुझाव मांगा गया है। सरकार की एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें पता चला है कि पेंशन लेने वाले लाखों लाभार्थियों की वार्षिक आय पेंशन के लिए निर्धारित सीमा से अधिक है। सरकार अभी मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को 1150 रुपए से लेकर 1500 रु तक पेंशन हर माह देती है। इनमे पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की संख्या 91 लाख 85 हजार है।

  • Related Posts

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों ट्रॉली…

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत बीकानेर। जिले के हदां पुलिस थाना क्षेत्र में हुए एक सडक़ हादसे…

    You Missed

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन के टच हुई

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    बीकानेर : सडक पर अचानक गाड़ी के आगे पशु आने से हुआ हादसा, बाइक सवार व्यक्ति की मौत

    मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

    मौसम मारेगा पलटी, राजस्थान के 25 जिलों में वज्रपात और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!