हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन; 12 से अधिक लोग घायल

हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन; 12 से अधिक लोग घायल

राजधानी जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दूदू के पड़ासोली गांव के पास हुए इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीखपुकार मच गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर और सवारियों से भरी कार के बीच टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित हो गए, जिसके चलते 5-6 अन्य बड़े वाहन आपस में टकरा गए।

जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए अधिकांश लोग दूदू स्थित एक सोलर कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दूदू के दूरबीन अस्पताल में चल रहा है।
वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस अब क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच की जा रही है और टक्कर का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार