इस जगह कांग्रेसी नेता ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट मिला

इस जगह कांग्रेसी नेता ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट मिला

अजमेर। कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी ने बुधवार शाम सीआरपीएफ रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अजमेर-अमृतसर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। अलवर गेट थाना पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें अपने अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखी है। अलवरगेट थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। शाम 6 बजे सीआरपीएफ रेलवे ओवर ब्रिज के पास अजमेर-अमृतसर ट्रेन के सामने अचानक एक प्रौढ़ व्यक्ति ने छलांग लगा दी।

लोको पायलट ने अजमेर-स्टेशन मास्टर को सीआरपीएफ ब्रिज के पास एक युवक के ट्रेन की चपेट में नीचे की सूचना दी। अलवर गेट व जीआरपी थाने से पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कोटड़ा निवासी कांग्रेस के नगर निगम के पूर्व मनोनीत पार्षद मनवर खान कायमखानी(57) पुत्र गफ्फार खान के रूप में की। अलवर गेट थाने के हैड कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह ने शिनाख्त के बाद शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें