पानी के टैंक में डूबने से सरकारी शिक्षक की मौत, बाहर पड़ी थी चप्पल और शॉल

पानी के टैंक में डूबने से सरकारी शिक्षक की मौत, बाहर पड़ी थी चप्पल और शॉल

दौसा। जिले के बांदीकुई में पानी के टैंक में डूबने से मंगलवार को एक शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। बांदीकुई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पंचमुखी निवासी शिक्षक ललित मोहन सैनी (46) अपने घर पर सुबह करीब पांच बजे पानी के टैंक से पानी भर रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे टैंक में गिर गए। जब ललित मोहन एक घंटे तक घर नहीं लौटा तो पत्नी को चिंता होने लगी। परिजन उन्हें तलाशने लगे। टैंक के पास पति की चप्पल और शॉल पड़ी हुई थी। पत्नी को शक हुआ तो टैंक में झांका तो ललित मोहन पानी में पड़े हुए थे। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार