हिस्ट्रीशीटर के हाथ काटे, ऑफिस में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला

हिस्ट्रीशीटर के हाथ काटे, ऑफिस में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला

बालेसर (जोधपुर)। जोधपुर में स्टोन कटिंग यूनिट के ऑफिस में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के हाथ काट दिए। एक हाथ कोहनी के पास से कटकर पूरी तरह अलग हो गया। दूसरे हाथ को कोहनी और कलाई के पास से काट दिया। घटना बालेसर थाना इलाके के कुई गांव में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है। घायल हिस्ट्रीशीटर को इलाज के लिए जोधपुर के MDM हॉस्पिटल लेकर गए हैं। हिस्ट्रीशीटर 20 दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। थाना इंचार्ज नरपत दान रतनू ने बताया- बेलवा गांव में रहने वाला भवानी सिंह इंदा शुक्रवार शाम कैंपर गाड़ी में इंदा ग्राम पंचायत के कुई गांव में परिचित की स्टोन कटिंग यूनिट पर गया था। शुक्रवार शाम 6 बजे बोलेरो में आए 4 बदमाशों ने भवानी की गाड़ी को टक्कर मारी। भवानी उन्हें देख गाड़ी से उतर कर यूनिट के ऑफिस की तरफ भागा। पीछे-पीछे हमलावर भी ऑफिस में घुसे। बदमाशों के पास धारदार हथियार थे। बदमाशों ने भवानी पर धारदार हथियारों से हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए। हथियार से शरीर पर दर्जनों वार किए। ऑफिस की फर्श पर खून बिखर गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इसकी सूचना किसी ने बालेसर पुलिस को दी। बालेसर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को हॉस्पिटल लेकर गई, जहां से उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी