राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को बढ़ाया

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को बढ़ाया

जयपुर। राजस्थान सरकार ने तबादलों पर लगे प्रतिबंध से छूट की अवधि को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब 15 जनवरी तक तबादले हो सकेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद शुक्रवार को अवधि को बढ़ाया गया है। बता दें कि सरकार ने 1 जनवरी से 10 जनवरी तक के लिए तबादलों से बैन हटाया था। शिक्षा विभाग को छोड़ सरकार ने सभी विभागों में तबादलों को हरी झंडी दी थी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर तबादला सूचियां आएंगी। मंत्रियों ने सीएम से आग्रह किया था कि तबादलों पर जो प्रतिबंध हटा हुआ है। उसे तीन से पांच दिन और बढ़ाया जाए। जिसके बाद सरकार ने तबादलों पर से जो प्रतिबंध हटाया गया है, उसे 5 दिन के लिए बढ़ा दिया। उधर, तबादलों को लेकर सरकारी कर्मचारी अपनी-अपनी पहुंच के नेताओं को लेकर मंत्रियों, भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं के पास अर्जियां लगाते रहे। दस जनवरी को तबादले पर फिर से प्रतिबंध की संभावना के चलते गुरूवार को तो मंत्रियों के आवास पर तबादला चाहने वालों की भारी भीड़ थी। वहीं शुक्रवार को यह भीड़ कम नजर आई। मंत्रियों ने भी तबादला चाहने वालों से दूरी ही बनाए रखी। इस चक्कर में कर्मचारी भाजपा प्रदेश कार्यालय जा पहुंचे। कर्मचारी यहां संगठन पदाधिकारियों से तबादलों का आग्रह करते नजर आए।

  • Related Posts

    राजस्थान में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा

    राजस्थान में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा देश में बढ़ती महंगाई के बीच होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए…

    ब्रेकिंग: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

    ब्रेकिंग: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9…

    You Missed

    राजस्थान में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा

    राजस्थान में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा

    ब्रेकिंग: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

    ब्रेकिंग: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

    बीकानेर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक की मौत, अनियंत्रित कार दूसरी गाड़ी से टकराई

    बीकानेर में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक की मौत, अनियंत्रित कार दूसरी गाड़ी से टकराई

    बीकानेर: ढाबे के बाहर खटिया पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर: ढाबे के बाहर खटिया पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी