शादी कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रेलर ने कुचला, 7 दिन बाद है बेटे की शादी

शादी कार्ड बांटने जा रहे पिता को ट्रेलर ने कुचला, 7 दिन बाद है बेटे की शादी

बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे ज्वेलर की स्विफ्ट कार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे कार चकनाचूर होकर हाईवे किनारे झाड़ियों में घुस गई। ज्वेलर कार से बाहर की ओर गिरे, लेकिन तब ही ऊपर से ट्रेलर का पहिया गुजर गया। हादसे में ज्वेलर के शरीर से मांस टुकड़ों में बिखर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी में रामजी की गोल स्थान के पास दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई। सूचना पर गुड़मालानी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को जब्त कर मृतक के क्षत-विक्षत शव को गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। सूचना मिलते ही शादी की तैयारियों के बीच घर में चीख-पुकार मच गई। गुड़ामालानी थाने के एएसआई पाबूराम ने बताया- ओमप्रकाश (45) पुत्र भलाराम निवासी अरणियाली गुड़ामालानी के मुख्य बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। वह गांव से शादी के कार्ड बांटने के लिए गुड़ामालानी की तरफ जा रहे थे। मेगा हाईवे पर सामने से चूना खड्डी से भरे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों कार व ट्रेलर हाईवे किनारे झाड़ियों में घुस गए। हादसे में ज्वेलर कार से निकलकर बाहर की ओर गिरा, लेकिन तब ही ट्रेलर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे शरीर के कई हिस्सों से मांस के टुकड़े जमीन पर बिखर गए। सूचना पर गुड़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों को हाईवे के किनारे खड़ा करवाया। एएसआई पाबूराम ने बताया कि हादसे में कार सवार ज्वेलर ओमप्रकाश की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रेलर के ड्राइवर को डिटेन कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें