राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को बढ़ाया

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने तबादलों के बैन से हटाई अवधि को बढ़ाया

जयपुर। राजस्थान सरकार ने तबादलों पर लगे प्रतिबंध से छूट की अवधि को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब 15 जनवरी तक तबादले हो सकेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद शुक्रवार को अवधि को बढ़ाया गया है। बता दें कि सरकार ने 1 जनवरी से 10 जनवरी तक के लिए तबादलों से बैन हटाया था। शिक्षा विभाग को छोड़ सरकार ने सभी विभागों में तबादलों को हरी झंडी दी थी। आने वाले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर तबादला सूचियां आएंगी। मंत्रियों ने सीएम से आग्रह किया था कि तबादलों पर जो प्रतिबंध हटा हुआ है। उसे तीन से पांच दिन और बढ़ाया जाए। जिसके बाद सरकार ने तबादलों पर से जो प्रतिबंध हटाया गया है, उसे 5 दिन के लिए बढ़ा दिया। उधर, तबादलों को लेकर सरकारी कर्मचारी अपनी-अपनी पहुंच के नेताओं को लेकर मंत्रियों, भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेताओं के पास अर्जियां लगाते रहे। दस जनवरी को तबादले पर फिर से प्रतिबंध की संभावना के चलते गुरूवार को तो मंत्रियों के आवास पर तबादला चाहने वालों की भारी भीड़ थी। वहीं शुक्रवार को यह भीड़ कम नजर आई। मंत्रियों ने भी तबादला चाहने वालों से दूरी ही बनाए रखी। इस चक्कर में कर्मचारी भाजपा प्रदेश कार्यालय जा पहुंचे। कर्मचारी यहां संगठन पदाधिकारियों से तबादलों का आग्रह करते नजर आए।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर