राजस्थान के 45,537 गांव 29 जनवरी को रहेंगे बंद! शहरों में नहीं पहुंचेगा दूध, सब्जी और फल; जानें क्यों?

राजस्थान के 45,537 गांव 29 जनवरी को रहेंगे बंद! शहरों में नहीं पहुंचेगा दूध, सब्जी और फल; जानें क्यों?
करौली। जिले के हिण्डौन सिटी में खेत को पानी और फसल को उचित दाम दिलाने की मुहिम चला रही किसान महापंचायत के तत्वावधान में गत दिवस जाट छात्रावास में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। जिसमें महापंचायत की ओर से 29 जनवरी को किए जा रहे गांव बंद आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की। जाट ने बताया कि राजस्थान में गांव बंद आंदोलन के तहत गांव के उत्पादन को गांव में ही विक्रय करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। गांव का व्यक्ति गांव से बाहर नहीं जाएगा। अभी तक किसान आंदोलनों में लड़ाई के लिए खेत खलिहानों को छोड़ बाहर जाना पड़ता है। इस आंदोलन में गांव का व्यक्ति गांव में ही रह कर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करेगा। इस आंदोलन में राजस्थान के 45,537 गांवों को जोड़ने की योजना है। किसी को गांव का कोई उत्पाद खरीदना होगा तो उसे गांव में आकर खरीदना होगा। उन्होंने कहा कि पहले एक दिन का आंदोलन किया जाएगा। बाद में इस आगे बड़े स्तर पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन कोटा के उद्योग नगर इलाके में पिता-पुत्री पर फायरिंग और हमले के मामले में गिरफ्तार…

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार शाम…

    You Missed

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत