शहर में इस जगह स्टूडेंट को हॉस्टल से उठाकर लेकर गए बदमाश, स्कॉर्पियो में मारपीट की

शहर में इस जगह स्टूडेंट को हॉस्टल से उठाकर लेकर गए बदमाश, स्कॉर्पियो में मारपीट की

कोटा में नीट स्टूडेंट को पकड़कर मारपीट और रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। बदमाश स्टूडेंट को स्कॉर्पियों में डालकर लेकर गए और रुपए लेने के बाद छोड़ा। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं तनाव में आकर स्टूडेंट दो दिन तक हॉस्टल में अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। मां का फोन भी नहीं उठाया। दोस्त के जरिए उसके परेशान होने की बात पता लगने पर दिल्ली से माता-पिता कोटा पहुंचे। मामला सामने आने के बाद विज्ञाननगर थाना पुलिस ने दोनों लड़कों को पकड़ा है। स्टूडेंट की मां ने बताया- उनका 19 साल का बेटा 6 महीने पहले कोटा आया था और नीट की कोचिंग कर रहा है। हॉस्टल से फोन आया कि वह दो दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला है। मंगलवार को बेटे को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। तब बेटे के दोस्त से पूछा- उसने बताया कि वह किसी मुसीबत में है। वह दिल्ली से तुरंत कोटा पहुंचे। परिजनों ने कहा- बेटे के साथ वारदात से डरे हुए है। बेटे को कोटा छोड़ने से डर लग रहा है। यदि बेटे के साथ कोई घटना हो जाती तो, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। स्टूडेंट की मां ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम