राजस्थान के 86 गांव के लिए आई खुशखबरी, इन 8 जिलों के गावों में 4444.78 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

राजस्थान के 86 गांव के लिए आई खुशखबरी, इन 8 जिलों के गावों में 4444.78 लाख की लागत से होंगे विकास कार्य

कोटा। डांग क्षेत्रीय विकास योजना के गांवों की संख्या बढ़ेगी। कोटा जिले के लाडपुरा और खैराबाद ब्लॉक की 14 ग्राम पंचायतों के 86 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव कोटा जिला कलक्टर की ओर से भेजा गया था। जिसका पिछले दिनों हुई डांग क्षेत्रीय विकास योजना की बैठक में अनुमोदित कर दिया है। डांग क्षेत्रीय विकास योजना में करौली, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ जिले शामिल हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए इन जिलों में विकास कार्यों के लिए 868 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिन पर 4444.78 लाख रुपए खर्च होंगे।
2005-06 में कार्यक्रम की हुई शुरुआत
राजस्थान में डकैत प्रभावित डांग क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं रोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से 2005-06 में “डांग क्षेत्रीय विकास” नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया था। डांग क्षेत्र में सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, कोटा, भरतपुर, बारां, बूंदी और झालावाड़ नाम के 8 जिले शामिल हैं।

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास