बीकानेर: शौचालय की राशि खाते में डालने का लालच देकर ठगे हजारों रुपए

बीकानेर: शौचालय की राशि खाते में डालने का लालच देकर ठगे हजारों रुपए
बीकानेर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शौचालय स्वीकृत होने व उसकी राशि सीधे खाते में डालने का झांसा देकर साइबर ठग ने जैतपुर के एक युवक के साथ 15 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने इस आशय का मुकदमा महाजन थाने में दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि जैतपुर निवासी दीपाराम सुथार ने परिवाद दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित के पास 12 जनवरी को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को लूणकरनसर से अशोक पटवारी बताया। उसने कहा कि आपकी शौचालय निर्माण के लिए 15 हजार की राशि स्वीकृत हुई है। उक्त राशि सीधे आपके फोन पे पर ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए एक ओटीपी भेजा जा रहा है। फोन करने वाले साइबर ठग ने पीड़ित को बातों में उलझाकर ओटीपी नंबर पर क्लिक करने को कहा। पीड़ित ने जैसे ही ओटीपी नंबर पर ओके किया। वैसे ही उसके खाते से 14980 रुपए कट गए। पीड़ित ने पैसे कटने की बात कही, तो ठग ने कहा कि सर्वर में गड़बड़ी है जल्दी ही आपके खाते में राशि जमा हो जाएगी। बाद में ठग ने पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने 13 जनवरी को इस मामले को लेकर 1930 पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आखिर पीड़ित ने महाजन थाने में परिवाद दायर किया।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर