8 युवकों की मौत, उठी अर्थियां तो रो पड़ा गांव; 5 दोस्तों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

8 युवकों की मौत, उठी अर्थियां तो रो पड़ा गांव; 5 दोस्तों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

भीलवाड़ा। जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर दूदू के निकट बस की टक्कर से कार में सवार 8 युवकों की मौत के बाद शुक्रवार सुबह शव उनके गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों को ढांढस बंधाने वालों के कंधे कांप उठे। अर्थियां उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। 5 दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ । मृतकों में पांच जने बड़लियास, दो पलासिया और एक मुकुंदपुरिया का रहने वाला था। देर रात तक दूदू मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिए गए। देर रात एम्बुलेंस में रखें शव उनके गांव के लिए रवाना हुए।

तड़के गांव से बाहर एम्बुलेंस को रोक दी गई। सुबह शव उनके घर पहुंचे। घर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ देर शव घर में रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। घटना को लेकर तीनों गांवों में सन्नाटा पसरा रहा।
बाजार बंद रहे और बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गौरतलब है कि जिले के आठ जने कार में महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज के लिए निकले थे।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास