महिला को पेड़ से बांधकर मारे डंडे, अफेयर के शक में युवक की पत्नी और बेटे ने बाल पकड़कर घसीटा

महिला को पेड़ से बांधकर मारे डंडे, अफेयर के शक में युवक की पत्नी और बेटे ने बाल पकड़कर घसीटा

जयपुर में अफेयर के शक में एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घर में घुसकर मां-बेटे बाल पकड़कर महिला को घसीट कर आंगन में ले गए और पेड़ से बांधकर ईंट-डंडे से जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के जख्मों पर नमक भी छिड़क दिया। जब महिला के परिजन उसे बचाने पहुंचे, तब उससे पहले ही हमलावर मां-बेटे मौके से फरार हो गए। बगरू थाना पुलिस ने पीड़िता के पर्चा बयान पर मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर 2 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह बाथरुम में कपड़े धो रही थी। इस दौरान परिचित की पत्नी और उसका बेटा उसके घर पहुंच गए। घर के अंदर घुसते ही उसकी पत्नी चिल्लाकर बोली- मेरे पति को तूने कहां छुपा रखा है। पूरे घर में देखने की कहकर उसके पति के यहां नहीं आने के बारे में बताया। गुस्से से आग बबूला होकर बाथरूम में ही घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगी। बाल पकड़कर आंगन में घसीटकर ले आई। अपने बेटे के साथ मिलकर आंगन में नीम के पेड़ से बांध दिया। इस दौरान ईंट-डंडे से जमकर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे उसके पूरे शरीर में चोटें आई। घर पर रखी थैली से नमक निकालकर उसके जख्मों पर छिड़क दिया। जमीन पर पटक कर उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए