राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व मंत्री का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह का सोमवार रात जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण उनका उपचार चल रहा था। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई नेता अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

बता दें कि मंगलवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव कुंदनपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 10 बजे भरत सिंह की देह कांग्रेस कार्यालय में लाई जाएगी और वहां पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। चार बार विधायक रहे भरत सिंह अपनी ईमानदार छवि एवं बेबाकी के लिए जाने जाते थे। सत्ता में रहते हुए उन्होंने अपनी ही सरकार का कई बार विरोध भी किया। साल 2003 से 2013 तक लगातार दस साल दीगोद (सांगोद) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। साल 2003 में उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता ललित किशोर चतुर्वेदी को शिकस्त दी थी। साल 2018 में सांगोद से चुनाव जीतकर चौथी बार विधानसभा में पहुंचे।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी