भूखण्ड दिखाने के बहाने महिला से होटल में बलात्कार, होश में आते ही थाने पहुंची पीड़िता

भूखण्ड दिखाने के बहाने महिला से होटल में बलात्कार, होश में आते ही थाने पहुंची पीड़िता

गुजरात से आई महिला को भूखण्ड दिखाने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में ले जाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस प्रकरण की पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार गुजरात के राजकोट की महिला ने रिपोर्ट दी कि वह 10 अक्टूबर सुबह 11 बजे प्राइवेट बस से अजमेर आई। उसको अपने अधिवक्ता से मिलना था। उसके अधिवक्ता के दूसरे क्लाइंट राजेश शर्मा के पास में आदर्शनगर विज्ञाननगर में दो भूखण्ड है। जिनको उसने अपने अधिवक्ता से खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। तब उसके अधिवक्ता ने उसे 10 अक्टूबर शाम 6 बजे बाद मिलने का समय दिया। शाम 6 बजे उसकी अधिवक्ता व राजेश शर्मा से नगरा स्थित नानकी पैलेस में मीटिंग तय हुई। जहां पर उसके कमरे में अधिवक्ता और राजेश शर्मा शाम साढ़े 7 बजे आए। उसको राजेश शर्मा ने भूखंड के कागज दिखाए। अधिवक्ता कुछ देर बाद निजी काम के चलते चले गए। कुछ देर पश्चात राजेश ने उसको नशीला पदार्थ पिला दिया। उसको चक्कर आने लगे थे लेकिन उसको थोड़ा-थोड़ा होश था। राजेश ने उसको निर्वस्त्र कर गलत काम किया। उसको सुबह करीब साढ़े 9.30 बजे जब पूरी तरह होश आया तो वह थाने पहुंची और मामले में शिकायत दी। प्रकरण में अनुसंधान थानाप्रभारी नरेन्द्रसिंह जाखड़ कर रहे है।

  • Related Posts

    राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

    राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8…

    तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

    तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे टोंक में दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी हुई कार में मिले। दोनों दोस्त…

    You Missed

    राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

    राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले, अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे

    तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

    तालाब में डूबी कार में मिले 2 दोस्तों के शव, 39 दिन से लापता थे

    आज या कल, कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा

    आज या कल, कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? क्या भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा

    बीकानेर: युवक को बंधक बना ब्लैकमेल करने के दो साल पुराने मामले में केस दर्ज

    बीकानेर: युवक को बंधक बना ब्लैकमेल करने के दो साल पुराने मामले में केस दर्ज

    जयपुर, बीकानेर संभाग के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 35 के पार पहुंचा, फरवरी में ही तपने लगा दिन

    जयपुर, बीकानेर संभाग के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पारा 35 के पार पहुंचा, फरवरी में ही तपने लगा दिन

    सांसद की रेंज रोवर में लगी आग, दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा

    सांसद की रेंज रोवर में लगी आग, दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा