Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बीकानेर समेत 7 जिलों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का कहर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बीकानेर समेत 7 जिलों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का कहर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मौसम बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पिछले दो दिनों से उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे मौसम में बारिश के आसार नजर आ रहे है। इस बदलाव के कारण बीकानेर में बारिश के आसार बन रहे है, जिससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना नजर आएगा। यह मौसम परिवर्तन राजस्थान के लोगों के लिए एक राहत है, विशेष रूप से गर्मी के मौसम में।

राजस्थान के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश केजयपुर, अलवर, टोंक, अजमेर, सीकर, चुरू, झुंझुनू और नागौर सहित राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद राजस्थान का मौसम 3-4 दिन तक शुष्क रहेगा। thebikanernews.in हालांकि, 24 मार्च को देश के हिमालयी क्षेत्रों में एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत के मौसम पर पड़ेगा। 24 मार्च से एक नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की संभावना है,

जिसके प्रभाव से राजस्थान में फिर से बारिश, तेज आंधी, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। इससे पहले 21 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम 

पिछले 24 घंटों में राजस्थान के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में अधिकतम 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस,

पिलानी में 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 15 से 30 प्रतिशत के बीच रही।

  • Related Posts

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन कोटा के उद्योग नगर इलाके में पिता-पुत्री पर फायरिंग और हमले के मामले में गिरफ्तार…

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल सीकर में खाटू श्यामजी के दर्शन कर कोटा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार शाम…

    You Missed

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    पिता-पुत्री पर फायरिंग का आरोपी बीजेपी नेता अरेस्ट, फर्जी फाइलें बनाकर बैंक से उठाए लोन

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार पलटी, महिला की मौत, बच्चों समेत 5 घायल

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नमक के नीचे दबने से 2 दोस्तों की मौत, एक पंचायत सहायक था

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत