कुत्ते ने दो साल के बच्चे का चेहरा नोचा, लोगो ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कुत्ते ने दो साल के बच्चे का चेहरा नोचा, लोगो ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

राजस्थानी चिराग। चूरू में दो साल के बच्चे का चेहरा कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पीछे आ रहे चचेरे भाई-बहन दौड़कर छुड़ाने पहुंचे। कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घटना राजपुरा गांव की शुक्रवार शाम 5 बजे की है। बच्चे को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजपुरा निवासी सोनू (21) ने बताया- मैं छोटे भाई आर्यन (3) और चचेरे भाई अरमान (2) के साथ घर के सामने बनी दुकान से सामान लेने जा रही थी। अरमान और आर्यन दोनों आगे-आगे दौड़ रहे थे। मैं दोनों को आवाज देकर धीरे चलने और रुकने की कह रही थी। तभी एक कुत्ते ने अरमान पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके मुंह पर झपट्‌टा मारकर चेहरा नोच लिया। अरमान को छुड़ाने जाने पर कुत्ते ने मुझे और आर्यन को भी काट लिया।

बच्चों को लहूलुहान देखकर ग्रामीणों ने कुत्ते को मारा
रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। डंडा मारकर कुत्ते को दूर भगाया। तीनों को लहूलुहान हालत में देखकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कुत्ते को मार दिया। तीनों को निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर गए। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। फिलहाल डॉक्टर्स ने अरमान को भर्ती कर सोनू और आर्यन को छुट्टी दे दी है।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी