टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर देह-व्यापार करती हैं विदेशी युवतियां, वॉट्सऐप पर चलता है रैकेट

टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर देह-व्यापार करती हैं विदेशी युवतियां, वॉट्सऐप पर चलता है रैकेट

पाली। विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर भारत लाया जाता है और उनसे भारत में देह व्यापार कराया जाता है। ये लड़कियां राजस्थान में गुजरात के रास्ते आती हैं। मंगलवार (18 फरवरी) को शहर के कोतवाली थाना इलाके में सुमेरपुर रोड पर स्थित नैचुरल थाई स्पा सेंटर पर पुलिस ने दबिश देकर 3 विदेश युवतियों और 6 लड़कों को पकड़ा था। पुलिस को स्पा की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। CO सिटी ने कोतवाली थाना पुलिस को साथ मंगलवार को नैचुरल थाई स्पा सेंटर पर दबिश दी थी। संदिग्ध हालत में मिली 3 युवतियां थाइलैंड से थीं। साथ ही वहां मिले 6 लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्रवाई से शहर के स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार- कई स्पा सेंटर संचालक विदेशी युवतियों को अपने सेंटर पर लाने से पहले ग्राहक बुक करने के लिए उन्हें वॉट्सऐप के जरिए विदेशी युवतियों फोटो शेयर करते हैं। फिर पर्याप्त बुकिंग होने पर युवतियों को जोधपुर से अपने स्पा सेंटर पर तीन-चार दिन तो कभी-कभी एक सप्ताह के लिए बुलाते हैं। पाली में थाइलैंड ही नहीं जापान और केन्या से भी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आकर देह व्यापार करती हैं। एजेंट के जरिए ये लड़कियां भारत आती हैं। फिर राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में डिमांड के अनुसार इन्हें पहुंचाया जाता है। यह पूरा नेटवर्क अहमदाबाद (गुजरात) से देशभर में चलता है। प्रदेश में जोधपुर से इस नेटवर्क को एक महिला हैंडल करती है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल