हिस्ट्रीशीटर तस्कर को तगड़ा झटका, आलीशान बंगला-लग्जरी कार सहित 2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

हिस्ट्रीशीटर तस्कर को तगड़ा झटका, आलीशान बंगला-लग्जरी कार सहित 2 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

मादक पदार्थ तस्करी रोकने व तस्करों पर नकेल के लिए बाड़मेर पुलिस ने वांटेड हिस्ट्रीशीटर की दो करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज की। बंगला, गाड़ी और अन्य संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत फ्रीज किया गया। बाड़मेर में यह पहली कार्रवाई है।

एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गालाबेरी निवासी विरधाराम पुत्र भैराराम पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया था। सम्पूर्ण दस्तावेजों का विश्लेष्रण कर हार्डकोर अपराधी विरधाराम की करीब दो करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया गया है।
पुलिस ने गालाबेरी में आलीशान बंगला, लग्जरी कार, वीआर सियोल कंस्ट्रक्शन कंपनी की तीन स्लीपर बसों को फ्रीज किया। बंगले के आगे पुलिस का बोर्ड लगाया गया है। एसपी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी। पुलिस ऐसे तस्करों का रिकॉर्ड तैयार कर रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी