राजस्थान में तेज सर्दी का दौर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम

राजस्थान में तेज सर्दी का दौर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में तेज सर्दी का दौर जारी है। सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जोधपुर, करौली समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान फिर जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। सीकर में कल इस महीने का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में तेज सर्दी का दौर तीन दिन और रहने की संभावना जताई है। 28-29 जनवरी से राजस्थान पश्चिमी हवा का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और लोगों को तेज सर्दी से राहत मिलेगी। उत्तरी हवा फिर से राजस्थान समेत दूसरे मैदानी राज्यों में आने से इन राज्यों में सर्दी बढ़ गई। राजस्थान के सीकर, फतेहपुर, करौली, दौसा, नागौर और चूरू में कल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सबसे कम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में अगले 2 दिन (27 और 28 जनवरी) को तापमान में औसत के आसपास रहने और सर्दी तेज रहने की संभावना जताई है। इसके बाद राज्य में उत्तर से आने वाली हवाएं कमजोर होने और पश्चिमी से हवाएं चलने की संभावना जताते हुए राज्य के तापमान में बढ़ोतरी होने और सर्दी कम होने की संभावना जताई है। इस दौरान 29 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार