मौसम विभाग का Prediction, जानें राजस्थान में 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का Prediction, जानें राजस्थान में 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम

जयपुर। राजस्थान में नवम्बर माह का पहला सप्ताह आज 7 नवम्बर को खत्म हो जाएगा। पर मौसम बिल्कुल स्थिर है। राज्य में रात के पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं दिन के तापमान में बढ़ रहा है। राजस्थान में आने वाले 8-9-10-11 नवम्बर को मौसम कैसा रहेगा? इस पर मौसम विभाग का Prediction है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे दिन और रात के पारे में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वैसे बीते 24 घंटों के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश का सबसे ठंडा सिरोही जिला रहा, जहां पर निम्नतम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज हुआ। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया है। जहां पर 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम मुख्यत: शुष्क है। वहीं प्रदेश के अधिकाश हिस्सों में आज हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 90 फीसद के मध्य दर्ज की गई है। इधर प्रदेश के लोग सर्दी को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। प्रदेश में गुलाबी सर्दी ने अक्टूबर माह के अंत में दस्तक दे दी थी। पर अभी कड़ाके की ठंड का दूर-दूर तक कोई आसार नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कड़ाके की ठंड के लिए अभी 12 से 15 नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी