बीकानेर में इस थाने के कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, इलाज के दौरान दम तोड़ा

बीकानेर में इस थाने के कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, इलाज के दौरान दम तोड़ा

बीकानेर। नोखा थाने के कॉन्स्टेबल विकास मीणा ने बुधवार रात सुसाइड का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा थाना के कॉन्स्टेबल विकास मीणा रात करीब 10 बजे ड्यूटी समाप्त कर घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने बिजली के तार से फंदा बनाकर कमरे में फंदा लगा लिया। जब काफी समय तक विकास मीणा ने दरवाजा नहीं खोला, तो उनकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तुरंत नोखा पुलिस को सूचना दी।

नोखा पुलिस के जवान मौके पर तेजी से पहुंचे और दरवाजा तोड़कर विकास मीणा को फंदे से उतारा। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें नोखा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नोखा सीओ हिमांशु शर्मा और एसआई बुधराम बिश्नोई ने मौके का मुआयना किया और घटना के कारणों की जांच शुरू की। कॉन्स्टेबल विकास मीणा नोखा थाने में तैनात थे और मोहनपुरा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

बीकानेर: कार-बाइक की आमने सामने भिड़ंत चार घायल, दो गंभीर

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल