अगले 24 घंटे में फिर मौसम बदलेगा करवट, इन जिलों में चलेगा अंधड़-बारिश का दौर

अगले 24 घंटे में फिर मौसम बदलेगा करवट, इन जिलों में चलेगा अंधड़-बारिश का दौर

राजस्थान में भीषण हीटवेव चलने के साथ ही मौसम को लेकर अच्छी खबर भी है। गुरूवार को प्रदेश के अधिकांश ​शहरों में मौसम का मिजाज शुष्क रहने और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में फिर से मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। राजस्थान में गुरूवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के 4 संभागों में नजर आने वाला है। विक्षोभ के असर से जयपुर समेत जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में गुरूवार दोपहर बाद 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने पर जयपुर समेत 7 संभागों में अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। दो और 3 मई को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं आगामी 4 से 7 मई को आंधी- बारिश की गतिविधियां जारी रहने और दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होने की उम्मीद है।

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट
गुरूवार को पूर्वी राजस्थान के कुछ शहरों में धूलभरी हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने गुरूवार को भी कई इलाकों में हीटवेव चलने और दिन में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की आशंका जताई है।

  • Related Posts

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी बीकानेर शहर के लक्ष्मीनाथ घाटी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले बीकानेर में तेज रफ्तार SUV ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। कोतवाली थाना क्षेत्र…

    You Missed

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर शहर में फिजूल बहा लाखों लीटर पानी, घरों में घुसा पानी, गलियां बनीं नदी

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    बीकानेर में एसयूवी सवार ने बाइक सवार को उड़ाया, 7 फीट हवा में उछले

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    गाड़ियों में भरकर आए बदमाश, टोल पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    निजी स्कूल की दो बसों में टक्कर, 36 बच्चे घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर