बारिश को लेकर आई ये खबर, आज राजस्थान के 3 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

बारिश को लेकर आई ये खबर, आज राजस्थान के 3 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मार्गशीर्ष मास के साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी जयपुर में बीती रात मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया और इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। जयपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के तेज़ झोंकों ने सर्दी का असर और अधिक बढ़ा दिया। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में यह गिरावट राजधानी समेत आसपास के ज़िलों में ठंड को और अधिक बढ़ा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार गिरते तापमान के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 6 दिन बाद बारिश होने की भी संभावना है। 21 से 27 नवंबर के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की यह संभावना पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बनी है। बारिश होने पर सर्दी और अधिक बढ़ सकती है तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इधर मौसम विभाग ने आज टोंक, नागौर और सीकर में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर (शीलहर) चलने की संभावना जताई गई है।

बीकानेर में 10°C जा सकता है पारा
बीकानेर में सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है, वहीं हवा की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मौसम में बढ़ती ठंड और खराब होती वायु-गुणवत्ता ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। बीकानेर में पिछले सात दिनों से अधिकतम तापमान लगभग 30°C और न्यूनतम 13°C के आसपास दर्ज हो रहा है। बीती रात पारा गिरकर 12.8°C तक पहुंच गया।मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में यह 10°C या उससे नीचे जा सकता है। रात से सुबह 8-9 बजे तक सर्दी सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। दोपहर में तापमान फिर से बढ़कर 30°C तक पहुंच जाता है, जिससे दिन गर्म और रातें ठंडी हो रही हैं।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा