19 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, जानें कहां बढ़ाई स्कूलों में छुट्टियां

19 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, जानें कहां बढ़ाई स्कूलों में छुट्टियां

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। अलवर में शुक्रवार सुबह मावठ (हल्की बारिश) हुई, जिससे सर्दी और बढ़ गई। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में घना कोहरा, शीतलहर और शीतदिन की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और अन्य शहर शामिल हैं। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और कोहरे का असर साफ देखा जा रहा है। मौसम में आई इस अचानक गिरावट को देखते हुए प्रदेश के 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।

साथ ही कोटा जिले में शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश बढ़ा दिया गया है। कोटा में स्कूलों में छुट्टियों की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। जिला कलक्टर के आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए छुट्टियां 9 और 10 जनवरी तक रहेंगी, जबकि शेष कक्षाएं सामान्य समय से चलेंगी। बीकानेर में पहले से ही 10 जनवरी तक अवकाश है। राजस्थान में शीतलहर का असर रात के तापमान पर भी दिखने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। सीकर में तो रात का तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में शीतलहर और शीतदिन की स्थिति बनी रह सकती है। 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है और उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें