राजस्थान में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, इतनी तारीख को मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ होगी बारिश

राजस्थान में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, इतनी तारीख को मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ होगी बारिश

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 5 संभागों में अलर्ट जारी किया है। दरअसल एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो अपना तगड़ा असर दिखाएगा। जिससे हल्की बारिश के बाद कंपकंपाती ठंड पड़ने के आसार है। राजस्थान के मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि रात का पारा भी सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम केंद्र के अनुसार पाली में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं करौली में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा।

इन 5 संभागों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र सहित जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश (मावठ) होने की संभावना है। बदलते मौसम के बीच विभाग ने श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, भरतपुर और अलवर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी