राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे, बीकानेर में शीतलहर को लेकर आई बड़ी खबर

राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे, बीकानेर में शीतलहर को लेकर आई बड़ी खबर

जयपुर। राजस्थान में शीतलहर का प्रभाव शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में रात के पारे में पांच डिग्री तक की गिरावट हुई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस में आ गया। इसके अलावा राज्य में जोबनेर मेें 2.9, पिलानी में 2.8, संगरिया मेंं 2.5, चूरू में 1.8, सीकर में 1.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य के 10 शहरों में शीतलहर का असर रहा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के 11 जिलों में आज से ​तीन दिन तक शीतलहर चलेगी। वहीं, राजधानी में सर्द हवाओं से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को शीतलहर ने दिन में ही लोगों को ठिठुरा दिया। बुधवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में 14 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में 14 दिसंबर तक शीतलहर का असर रहेगा। अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में 14 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। मौस​म विभाग ने आज गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, सिरोही और कोटा में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी