राजस्थान के 21 जिलों में आज आंधी-बरसात का अलर्ट,बीकानेर में रहा सबसे ज्यादा तापमान

राजस्थान के 21 जिलों में आज आंधी-बरसात का अलर्ट,बीकानेर में रहा सबसे ज्यादा तापमान

बीकानेर। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 मई से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार शाम अचानक मौसम पलट गया। जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। सीकर और अजमेर के केकड़ी में बरसात के साथ ओले गिरे। सीकर में बारिश के पानी में करंट फैलने से एक युवक की मौत हो गई। अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं, राजस्थान के कई शहरों में आज भी गर्मी तेज रही। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राज्य में आज सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर में 42.5 और बाड़मेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन दोनों ही शहरों में दोपहर तक तेज गर्मी रही। कुछ जगह गर्म हवा चली। बीकानेर में दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव हुआ और आसमान में बादल छाए। जैसलमेर में आज अधिकतम तापमान 42.1, चूरू में 41.5, श्रीगंगानगर में 41.3, पिलानी में 40.5 और जोधपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में तेज गर्मी के साथ गर्म हवा चली। लेकिन, शाम होने के साथ जयपुर के ग्रामीण इलाकों में बादल छाए और कुछ जगह धूलभरी हवा चली।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल