राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के इन-इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, जानें 5, 6, 7, 8 मई को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में रविवार को भी अंधड़ और बारिश का दौर जारी रहा। राज्य के अधिकतर जिलों में दोपहर बाद मौसम पलटा। आंधी और अंधड़ के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। सीकर, झुंझुनूं जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा चूरू, झालावाड़, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली जिले में येलो अलर्ट जारी रहा। इन जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार पांच मई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं श्री गंगानगर, नागौर, जोधपुर, जालोर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, सीकर और झुंझुनूं में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

6 मई को भी येलो और ऑरेंज अलर्ट (Yellow-Orange alert on 6 May)
वहीं 6 मई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बाड़मेर और जालोर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने