RBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, स्टूडेंट्स हो जाएं तैयार

RBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, स्टूडेंट्स हो जाएं तैयार

बीकानेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ‘रीट’ परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब दसवीं व बारहवीं कक्षा के परिणाम निकालने की तैयारियों में जुट गया है। केंद्रीय मूल्यांकन प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाएं लगभग जांची जा चुकी हैं। कुछेक दूरस्थ केंद्रों से रिपोर्ट आनी शेष है। 20 मई के बाद परिणाम अपलोडिंग का कार्य शुरू होने की उमीद है। बारहवीं कक्षा का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह तक निकाला जा सकता है।

10वीं, 12वीं का एक साथ आ सकता है रिजल्ट
बोर्ड की ओर से सामान्यत: विज्ञान व वाणिज्य के परिणाम एक साथ व कला संकाय का परिणाम सबसे आखिर में निकाला जाता है। कई बार तीनों विषयों के परिणाम एक साथ भी निकाले गए हैं। इस बार भी तीनों संकाय का परिणाम एक साथ निकाला जा सकता है।

जून में आ सकता है 10वी का परिणाम
बोर्ड प्रशासन दसवीं कक्षा का परिणाम भी अगले माह में निकालने की तैयारी में है। दसवीं कक्षा में 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

आंकड़ों में परीक्षार्थी
890664- उच्च माध्यमिक
1095488- माध्यमिक
3910 वरिष्ठ उपाध्याय
7321 प्रवेशिका
1997383 कुल योग
6188 कुल परीक्षा केंद्र

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने