एक साथ पढ़ें क्राइम की खबरें

एक साथ पढ़ें क्राइम की खबरें
1. मारपीट कर गाड़ी में तोडफ़ोड़ की
2. महिला के गहने चोरी, पति दर्ज करवायी रिपोर्ट
3. सेंधमारी कर सूने मकान के तोड़े ताले,नकदी और आभूषण किए पार

मारपीट कर गाड़ी में तोडफ़ोड़ की
बीकानेर।
मारपीट कर गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। मामला सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव हंसेरा का है। इस संबंध में दुलमेरा स्टेशन निवासी अजय पुत्र जेठाराम ने हंसेरा निवासी अशोक आचार्य व बाबुलाल आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की तथा उसकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई हेतराम कर रहे हैं।

महिला के गहने चोरी, पति दर्ज करवायी रिपोर्ट
बीकानेर।
पीहर आई विवाहिता के गहने चोरी हो गई। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव देराजसर का है। इस संबंध में नृसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी अपने पीहर सोने के गहने साथ लेकर गई थी, जो पीहर गांव देराजसर से चोरी हो गये। चोरी की घटना 14 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 के बीच हुई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सेंधमारी कर सूने मकान के तोड़े ताले,नकदी और आभूषण किए पार
बीकानेर। घर में सेंधमारी कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में घड़सीसर रोड़ पर रहने वाले शुभकरण ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 8 फरवरी से 11 फरवरी के बीच यह वारदात हुई है। प्रार्थी ने बताया कि उसके माम का परिवार घर बंद करके बाहर गए हुए थे। जब सुबह प्रार्थी घर देखने के लिए पहुंचा तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात आरोपित ने उसके मामा के घर के ताले तोड़े और घर से नकदी,सोने,चंादी के आभूषण चोरी कर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि जब वह पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने