ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, 15 यात्री घायल

ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, 15 यात्री घायल

उदयपुर। उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर बुधवार रात स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए। बस यूपी से गुजरात जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात दो बजे पीपली-ए गांव के समीप गोरखपुर से सूरत जा रही स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सीकर रोड, हरमाड़ा जयपुर निवासी बस चालक रामलाल सैनी पुत्र अमरचन्द्र सैनी और देलवाडा (राजसमंद) निवासी परिचालक मुकेश पुत्र मांगीलाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ऋषभदेव पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को उदयपुर रेफर किया। मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी