एक साथ मां, भाभी और पत्नी का शव देखकर स्तब्ध हुआ युवक, कांपते हाथों से पहुंचाया अस्पताल

एक साथ मां, भाभी और पत्नी का शव देखकर स्तब्ध हुआ युवक, कांपते हाथों से पहुंचाया अस्पताल

दुख और दर्द की ये कल्पना भी दहला देने वाली है। आंखों के सामने पहले हादसे में कचूमर हुई परिवार की कार और फिर उनमें फंसे मां, पत्नी और भाभियों के खून से सने शवों को देखना किसी भी इंसान का कलेजा कंपा सकता है। पर यही खौफनाक मंजर हरसावा में हादसे का शिकार हुई महिलाओं के पीछे ही गाड़ी में आ रहे परिवार के पुरुषों को देखना पड़ा। हादसा देखते ही एकबारगी तो सब सन्न रह गए। बाद में चीखते-पुकारते हुए कार तक पहुंच उनमें जिंदगी तलाशने लगे। सबसे पहले मोहनी देवी के बेटे ललित कार के पास पहुंचकर हताहतों को निकालने में जुटे। बाद में अन्य 6-7 लोग भी दौड़कर पहुंचे। अपनी आंखों के सामने उजड़ चुके परिवार को देखना और कांपते हाथों से अपनों के शवों को बाहर खींचकर निकालना ऐसा मंजर था, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की रूह तक को रुला दिया। जानकारी के अनुसार जिस कार में महिलाएं सवार थीं वह पहले सबसे पीछे चल रही थी। दो मिनट पहले ही कार चालक ने आगे चल रही परिवार के पुरुषों की कार को ओवर टेक करते हुए पीछे किया था। इसके कुछ देर बाद ही वह कार हादसे का का शिकार हो गई।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी